नोएडा, 30 जून।
नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 21 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से गांजा लेकर एनसीआर में सप्लाई करने के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने रजनीगंधा अंडरपास के पास घेराबंदी कर एक कार को रोका और उसमें सवार आमिर, मनोज, फिरोज, प्रकाश तथा पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान कार से 21 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में उसकी बिक्री करते थे।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में गिरोह से जुड़े कुछ अन्य लोगों की जानकारी भी मिली है। उनकी तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।












.jpg)


