बॉलीवुड
30 Jun, 2026

'अल्फा' की रिलीज को लेकर यशराज फिल्म्स सख्त: तय किए टिकट रेट और शो की संख्या

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत 'अल्फा' 3 जुलाई को रिलीज होगी, जिसके लिए यशराज फिल्म्स ने शो टाइमिंग, एडवांस बुकिंग और स्क्रीन आवंटन को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मुंबई, 30 जून।

यशराज फिल्म्स के चर्चित स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' आगामी 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। रिलीज से ठीक पहले यशराज फिल्म्स ने देशभर के सिनेमाघर संचालकों के लिए फिल्म के प्रदर्शन, टिकट दरों और शो की संख्या को लेकर एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है।

निर्माताओं द्वारा प्रदर्शकों को भेजे गए निर्देशों के अनुसार, फिल्म का पहला शो सुबह 9:30 बजे से पहले शुरू नहीं किया जाएगा। दर्शकों की सुविधा के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग 1 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी। यशराज फिल्म्स ने टिकट की कीमतों को लेकर भी स्पष्ट किया है कि इनकी दरें हाल ही में रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल' के वीकेंड टिकट रेट के बराबर ही रखी जाएं।

स्क्रीन आवंटन पर विशेष ध्यान देते हुए निर्माताओं ने कहा है कि दो स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में कम से कम 4 शो, तीन स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 6 शो, चार स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 8 शो और 10 या उससे अधिक स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 10 शो चलाए जाएं। वहीं, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के लिए शो की संख्या वहां की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। शिव रवैल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़