अपराध
01 Jul, 2026

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ के प्रमुख विद्यालयों और हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

चंडीगढ़, 01 जुलाई।

गर्मी की छुट्टियों के बाद आज जब स्कूल खुले, तो चंद घंटों में ही सनसनी फैल गई। चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है।

धमकी भरे ई-मेल सेक्टर-37 के गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, सेक्टर-47 स्थित केंद्रीय विद्यालय और एयरफोर्स स्कूल को भेजे गए हैं। मेल में स्कूलों को दोपहर सवा एक बजे और सीएम दफ्तर को सवा तीन बजे उड़ाने का दावा किया गया है।

धमकी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीमें तुरंत हरकत में आईं। स्कूल परिसरों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

पुलिस अब इस ई-मेल के स्रोत और आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

मामला दर्ज कर साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों को धमकी मिली है, वहां पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और जांच का काम जारी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़