क्रिकेट
01 Jul, 2026

वेस्टइंडीज दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम का ऐलान, मैट फिशर को मिला मौका

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसमें युवा तेज गेंदबाज मैट फिशर का पदार्पण हुआ है।

वेलिंगटन, 1 जुलाई।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में तेज गेंदबाज मैट फिशर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि जैकब डफी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। सीरीज का आगाज 11 जुलाई को गुयाना में होगा, जिसके बाद अंतिम दो मुकाबले बारबाडोस में खेले जाएंगे।

टीम की कमान मिचेल सेंटनर संभालेंगे। अनुभवी खिलाड़ियों की बात करें तो माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन की टीम में वापसी हुई है। वहीं, व्यस्त कार्यक्रम के कारण काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विल ओ'रूर्क को आराम दिया गया है। व्यक्तिगत कारणों और अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र भी इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि ब्लेयर टिकनर चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने नए खिलाड़ियों के समावेश और मौजूदा टीम के संतुलन पर भरोसा जताते हुए इसे एक मजबूत इकाई करार दिया है।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़