उत्तर प्रदेश
01 Jul, 2026

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राहत चौपाल का आयोजन, एनडीआरएफ ने ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का पाठ

औरैया में बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए राहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों को एनडीआरएफ द्वारा सुरक्षित रहने और प्राथमिक उपचार के तरीके सिखाए गए।

औरैया, 1 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों के तहत बुधवार को सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत फरिहा और जुहीखा में 'राहत चौपाल' का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाढ़ और अतिवृष्टि जैसी आपदाओं के दौरान जन-धन की हानि को कम करना है।

इस जागरूकता अभियान में 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ (गाजियाबाद) की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। सब-इंस्पेक्टर रूपेश कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों को बाढ़ में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन स्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों से बचने और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में अजीतमल की उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया सहित राजस्व और आपदा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों के लिए यह प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन के प्रति सतर्कता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़