अपराध
01 Jul, 2026

अंबाला: बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम निरवैर की मौत, रेस्क्यू विफल

अंबाला के गांव धन्यौरा में बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम को 21 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद नहीं बचाया जा सका।

अंबाला, 01 जुलाई।

अंबाला के गांव धन्यौरा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बोरवेल में गिरे चार वर्षीय मासूम निरवैर ने लंबी जद्दोजहद के बाद दम तोड़ दिया है। लगभग 21 घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह उसका शव बाहर निकाला गया।

सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने बच्चे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पोस्टमार्टम के लिए शव को अंबाला शहर के अस्पताल भेजा गया है।

मंगलवार सुबह निरवैर अपने पिता के साथ खेत गया था। खेलते समय उसका पैर फिसला और वह 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरा। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

बुधवार भोर करीब चार बजे उसे बोरवेल से निकाला गया, लेकिन तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में बच्चे में कोई हलचल नहीं मिली थी।

अस्पताल में ईसीजी सहित अन्य जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की सटीक वजह और समय स्पष्ट हो पाएगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़