लखनऊ, 1 जुलाई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के दौरान प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या और सहारनपुर समेत राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बुधवार, 1 जुलाई को दोपहर 3:03 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों को पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। किसानों को भी अपनी कृषि गतिविधियों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।



















