पश्चिम बंगाल
01 Jul, 2026

मेदिनीपुर में जाम से मिलेगी राहत: प्रशासन ने नए बस टर्मिनल के लिए शुरू की कवायद

मेदिनीपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नए बस टर्मिनल बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है, जिसके लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण किया गया।

मेदिनीपुर, 1 जुलाई।

पश्चिम मेदिनीपुर जिला प्रशासन ने मेदिनीपुर शहर में बढ़ती यातायात जाम की समस्या के स्थाई समाधान हेतु एक नए बस टर्मिनल के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को डब्ल्यूबीटीआईडीसीएल के इंजीनियरों, स्थानीय विधायक शंकर गुच्छैत और विभिन्न विभागीय अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने टर्मिनल के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण किया।

प्रशासनिक टीम ने शहर के हेलीपैड के पीछे स्थित 'जामतला मैदान' और 'एसबीएसटीसी बस डिपो' के निकटवर्ती क्षेत्रों का जायजा लिया। वर्तमान में केंद्रीय बस स्टैंड पर अत्यधिक दबाव के कारण शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नई योजना के तहत, नए बस टर्मिनल के निर्माण के बाद लंबी दूरी की बसों का संचालन वहां से स्थानांतरित किया जाएगा, जबकि वर्तमान स्टैंड से मुख्य रूप से लोकल बसें संचालित होंगी। अधिकारियों के अनुसार, स्थलों के निरीक्षण के बाद अब विस्तृत सर्वे रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर परियोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़