धर्म / अध्यात्म
01 Jul, 2026

3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जम्मू बेस कैंप में उमड़ा भक्तों का रेला

तीन जुलाई से शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू के बेस कैंप पहुंच चुके हैं।

जम्मू, 01 जुलाई।

वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आगाज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आगामी 3 जुलाई से बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा का शुभारंभ होने वाला है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम जम्मू के तवी नदी तट स्थित बेस कैंप तक पहुंच चुका है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मौके पर ही पंजीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के सुगम सफर के लिए सुरक्षा और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध पुख्ता कर लिए हैं। अपनी बारी का इंतजार कर रहे यात्रियों के चेहरों पर उत्साह देखते ही बन रहा है।

पहली बार इस पावन तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालु काफी रोमांचित हैं। कतारों में खड़े यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से वे इस पल का इंतजार कर रहे थे और अब उनका एकमात्र लक्ष्य बाबा के दर्शन करना है। वहीं, बीकानेर से आए चंद्रशेखर चांगानी जैसे श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की है।

इस बार 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 3 जुलाई से दोनों पारंपरिक मार्गों, नुनवान-पहलगाम और बाल्टल से एक साथ शुरू की जाएगी। 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर का बाल्टल मार्ग श्रद्धालुओं के लिए तैयार है। यह धार्मिक यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के पावन पर्व के साथ संपन्न होगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़