राजनीति
01 Jul, 2026

नितिन नवीन पर टिप्पणी से भड़की भाजपा, रेवंत रेड्डी को बताया अहंकारी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति की गई टिप्पणी पर भाजपा ने तीखा विरोध दर्ज कराते हुए इसे अहंकार का प्रतीक बताया है।

नई दिल्ली, 01 जुलाई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा की गई टिप्पणी पर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री के बयान को अहंकार की पराकाष्ठा करार देते हुए उन पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि एक परिवार के दरबारी बनकर काम करने वाले रेवंत रेड्डी को यह शोभा नहीं देता। उन्होंने स्पष्ट किया कि नितिन नवीन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व करते हैं, जो देश के 22 राज्यों में सत्ता में है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के इसी घमंड की वजह से उसे पिछले तीन लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उन्होंने याद दिलाया कि तेलंगाना में भाजपा ने 8 लोकसभा सीटें जीती हैं, जो कांग्रेस के बराबर ही हैं।

भाजपा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री का यह अहंकार जल्द ही खत्म हो जाएगा और आने वाले समय में राज्य में कमल खिलेगा। गौरतलब है कि नितिन नवीन ने अपने दौरे के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़