पश्चिम बंगाल
01 Jul, 2026

कुल्टी: चीनकुड़ी रोड पर जल निकासी टनल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी जल निकासी टनल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

पश्चिम बर्दवान, 30 जून।

कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के चीनकुड़ी रोड स्थित सोदपुर महाप्रबंधक कार्यालय और एजी चर्च स्कूल के समीप जल निकासी टनल के पुनर्निर्माण का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। यह संरचना लंबे समय से जर्जर और उपेक्षित स्थिति में थी, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

निर्माण कार्य के आरंभ होने पर स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया है। भाजपा के मीडिया इंचार्ज संतोष कुमार वर्मा ने इसे बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी जनसुविधाओं पर निरंतर काम किया जा रहा है। जिला न्यायालय के अधिवक्ता और भाजपा नेता विनोद सिंह सोलंकी ने भी इस पहल को क्षेत्रीय विकास के लिए सकारात्मक बताया। बीएमएस प्रतिनिधि गोविंद माझी ने इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताते हुए स्थानीय स्तर पर राहत महसूस होने की बात कही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़