धर्म / अध्यात्म
03 Jul, 2026

अमरनाथ यात्रा: प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर देश के सभी शिव भक्तों को सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्ली, 03 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवित्र अमरनाथ यात्रा के आगाज पर देश और दुनिया भर के शिव भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगल कामना की है।

प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन से पूर्ण होने वाली यह यात्रा भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करेगी। उन्होंने 'जय बाबा बर्फानी' का उद्घोष भी किया।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने भगवान अमरनाथ की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने इस अवसर पर एक विशेष सुभाषितम् का उल्लेख करते हुए भक्तों को प्रेरित किया।

इस श्लोक के माध्यम से उन्होंने बताया कि बाबा अमरनाथ का स्वरूप वाणी, बुद्धि या कठोर तप से परे है। वे तो केवल निर्मल भक्ति और पूर्ण समर्पण से ही सुलभ होते हैं।

उनकी शरण में रहकर भजन और स्मरण करना ही प्रत्येक भक्त का सबसे बड़ा सौभाग्य माना गया है। प्रधानमंत्री की ओर से दी गई इन शुभकामनाओं से देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़