सेलिब्रिटी गॉसिप
03 Jul, 2026

आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग करेंगे तीसरी शादी, घर पर होगी सादगीपूर्ण रस्में

सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को घर पर ही बेहद सादगीपूर्ण ढंग से शादी करने की घोषणा की है।

मुंबई, 3 जुलाई।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अभिनेता ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हाल ही में एक वेब सीरीज की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ विवाह की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह शुभ कार्य आगामी 5 जुलाई को संपन्न होगा।

अभिनेता ने जानकारी दी कि शादी का आयोजन उनके बांद्रा स्थित आवास पर बेहद सादगीपूर्ण तरीके से होगा। इसमें केवल दोनों परिवारों के सदस्य, उनके बच्चे और करीबी मित्र ही शामिल होंगे।

यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उन्होंने बताया कि समारोह पूरी तरह निजी होगा और इसके बाद किसी भी भव्य रिसेप्शन का आयोजन नहीं किया जाएगा।

अपनी नई पारी की शुरुआत के लिए अभिनेता ने प्रशंसकों से आशीर्वाद की कामना की है। आमिर और गौरी पिछले डेढ़ साल से साथ हैं और अब वे अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़