सरकार व नीतियाँ
03 Jul, 2026

पीएम मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर पहुंचकर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

नई दिल्ली, 3 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार, 4 जुलाई को राजस्थान और गुजरात के अहम दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई पूर्ण हो चुके कार्यों का राष्ट्र को लोकार्पण करेंगे।

अपनी यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री जोधपुर से करेंगे, जहां वे 480 करोड़ रुपये की लागत से बने नए हवाई अड्डा टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे संशोधित उड़ान योजना का शुभारंभ भी करेंगे, जिसके तहत आने वाले समय में 100 नए हवाई अड्डों का विकास किया जाएगा।

बालोतरा में प्रधानमंत्री 1.06 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देंगे। इसमें पचपदरा में स्थापित देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परियोजना प्रमुख है, जो भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई दिशा देगी।

जयपुर मेट्रो के विस्तार के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। प्रधानमंत्री इसके दूसरे चरण का शिलान्यास करेंगे, जिसमें 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके अलावा रेल दोहरीकरण, सौर ऊर्जा संयंत्रों और विद्युत पारेषण से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा। कार्यक्रम में 54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री गुजरात के साणंद पहुंचेंगे। वहां वे सीजी सेमी की अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर ओएसएटी इकाई का उद्घाटन करेंगे। 7,500 करोड़ रुपये के निवेश से बना यह संयंत्र प्रतिवर्ष 5 अरब चिप्स बनाने में सक्षम होगा, जो तकनीक के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़