उत्तर प्रदेश
03 Jul, 2026

एटा में बस और कंटेनर की टक्कर, पांच यात्रियों की मौत

एटा में खराब होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे पांच यात्रियों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

एटा, 03 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कीलरमाऊ गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक खराब रोडवेज बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि बस के बाहर खड़े यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बागवाला थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने बुलंदशहर के सतेंद्र, फर्रुखाबाद के राजेश, सुखराम, शैलेश और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घायलों में आनंद, विवेक, पूनम, विक्रांत, सुमित, नीतीश, विशाल, रवी, यतेंद्र, दक्ष और रिशु सहित ब्रजेश शामिल हैं।

यह बस दिल्ली की ओर जा रही थी। खराब होने के कारण बस का कुछ हिस्सा सड़क पर था। सूचना पाकर जिलाधिकारी अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के सख्त निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मृतक के स्वजन पवन कुमार ने बताया कि बस में खराबी के चलते वह किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिला प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़