मध्य प्रदेश
04 Jul, 2026

मप्र में 1.06 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

मध्य प्रदेश में 28 से 30 जून तक चले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 करोड़ 6 लाख 51 हजार 737 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई गई।

भोपाल, 04 जुलाई।

मध्य प्रदेश में 28 से 30 जून तक आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस अभियान के दौरान प्रदेश में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 करोड़ 6 लाख 51 हजार 737 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान की सफलता में सभी जिलों के प्रभावी समन्वय, सूक्ष्म योजना, सुदृढ़ मॉनिटरिंग और व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता प्रदेश की पोलियो उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्धता, स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण और जनसहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

अभियान की शुरुआत के अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न पोलियो बूथों का उद्घाटन किया। स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से अभियान का प्रभावी संचालन किया गया।

दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों तक भी विशेष अभियान चलाकर सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें भी पोलियो वैक्सीन की खुराक दी गई, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़