अपराध
04 Jul, 2026

स्कॉर्पियो से 630 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

देवरिया में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में स्कॉर्पियो से 630 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

देवरिया, 04 जुलाई।

देवरिया में थाना श्रीरामपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक स्कॉर्पियो वाहन से 630 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, पड़री बाजार क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 70 पेटियों में भरी 630 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले बुलेटराम के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना श्रीरामपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान शराब और स्कॉर्पियो वाहन दोनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़