अपराध
04 Jul, 2026

पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, केस दर्ज

नोएडा के गढ़ी चौखंडी में पति की प्रताड़ना के चलते एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नोएडा, 04 जुलाई।

गाढ़ी चौखंडी इलाके में एक विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान भारती के रूप में हुई है, जिसने 2 जुलाई की रात को पंखे से लटककर खुदकुशी की।

घटना के बाद मायके पक्ष ने मृतका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता धर्मजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी का विवाह 24 जून 2018 को जितेंद्र के साथ हुआ था। आरोपी उसे पिछले दो वर्षों से लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

पीड़िता ने कई बार अपने परिवार को पति द्वारा दी जा रही यातनाओं के बारे में बताया था। अंततः पति की क्रूरता से तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले 3 जुलाई को नोएडा पहुंचे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी पति जितेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की सघन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़