मौसम
04 Jul, 2026

महाराष्ट्र के छह जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त

महाराष्ट्र के मुंबई सहित छह जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मुंबई, 04 जुलाई।

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई सहित छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो 6 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।

भारी बरसात के चलते मुंबई, ठाणे और पालघर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।

सतर्कता बरतते हुए प्रशासन ने नवी मुंबई, कल्याण और डोंबिवली सहित कई इलाकों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। आपातकालीन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

माटुंगा में पेड़ गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। निचली बस्तियों से पानी निकालने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।

रत्नागिरी और रायगढ़ में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार नजर बनाए हुए हैं।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़