कोंडागांव, 04 जुलाई।
जिले के कोतवाली क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही आठ वर्षीय मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
पीड़िता की मां ने शनिवार सुबह थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मां ने बताया कि वह शुक्रवार रात शौच के लिए बाहर गई थी, इसी दौरान पति ने बच्ची के साथ अनाचार किया। घर लौटने पर बेटी को रोते देख सच्चाई का पता चला।
पूछताछ में बच्ची ने खुलासा किया कि आरोपी पिता उसे डरा-धमकाकर पहले भी 3 से 4 बार अपनी दरिंदगी का शिकार बना चुका था। खौफ के कारण वह चुप थी, लेकिन इस बार उसने अपनी आपबीती मां को बता दी।
कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।















