पश्चिम बंगाल
08 Jul, 2026

झाड़ग्राम: एबीवीपी की सदस्यता कार्यशाला संपन्न, छात्रों को संगठन से जोड़ने पर जोर

एबीवीपी झाड़ग्राम जिला इकाई की सदस्यता कार्यशाला में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

झाड़ग्राम, 08 जुलाई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झाड़ग्राम जिला इकाई द्वारा आयोजित सदस्यता कार्यशाला मंगलवार देर शाम सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और आगामी सदस्यता अभियान को अधिक प्रभावी बनाना था। बैठक में छात्रों को संगठन से जोड़ने की रणनीति और भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों पर गहन चर्चा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए दक्षिण बंग प्रांत के सह संगठन मंत्री संजय मल्लिक ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए सदस्यता अभियान को गांव-गांव और महाविद्यालयों के प्रत्येक कोने तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्रों के हितों के लिए परिषद की सक्रियता को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में मेदिनीपुर एवं ताम्रलिप्त विभाग के संगठन मंत्री संदीप दास, विभाग प्रमुख सुजीत मुदली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख उत्तम बेज, विभाग संयोजक बापी दास, जिला प्रमुख सौमेन पाल और जिला संयोजक देबाशीष महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई, साथ ही कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचकर विद्यार्थी हितों के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया गया।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़