राजनीति
10 Jul, 2026

बांकीपुर में उम्मीदवार बदला, दतिया से आशुतोष तिवारी को टिकट

भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बदलते हुए नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा, जबकि दतिया से आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है।

नई दिल्ली, 10 जुलाई।

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को बिहार की बांकीपुर विधानसभा और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने बांकीपुर सीट पर पहले घोषित उम्मीदवार को बदलते हुए नया नाम घोषित किया है।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सात जुलाई को घोषित अभिषेक कुमार के स्थान पर नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि अभिषेक कुमार ने गुरुवार को इस सीट के लिए अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया था।

वहीं, मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। आशुतोष तिवारी इससे पहले मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए इस उपचुनाव में उन पर भरोसा जताया है। इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी भी मानी जा रही थी। वे पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे।

उल्लेखनीय है कि बांकीपुर और दतिया विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को उपचुनाव होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित है, जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़