राजनीति
10 Jul, 2026

बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा होंगे भाजपा उम्मीदवार

पारिवारिक कारणों से अभिषेक कुमार के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद भाजपा ने बांकीपुर सीट से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

पटना, 10 जुलाई।

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए अपने घोषित उम्मीदवार में बदलाव करते हुए अभिषेक कुमार के स्थान पर नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। यह फैसला अभिषेक कुमार के पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद लिया गया।

अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को संबोधित पत्र सौंपते हुए पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई।

उल्लेखनीय है कि अभिषेक कुमार ने गुरुवार को ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन के बाद आयोजित सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दलों के नेता भी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

26° / 32°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़