नगर पालिका अपडेट्स
14 Jul, 2026

भोपाल में अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई

भोपाल नगर निगम ने शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण हटाकर अवैध कब्जों पर कार्रवाई की और बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया।

भोपाल, 14 जुलाई।

राजधानी भोपाल में नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान फुटपाथ और सड़कों पर रखे ठेले, सब्जी की दुकानें, पान पार्लर, अवैध शेड, चबूतरे, स्लैब सहित अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान निगम ने एक ठेला, 10 टेबल, 10 तिरपाल सहित अन्य सामान भी जब्त किया।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सीएम हेल्पलाइन, महापौर हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के साथ नियमित अभियान के तहत मंगलवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की।

अभियान के दौरान कोलार के मंदाकिनी, बंजारी, अमर विहार, सनखेड़ी, प्रियंका नगर, ललिता नगर, डी-मार्ट क्षेत्र, दानिश चौराहा, चूनाभट्टी, नेहरू नगर, कलियासोत डैम, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, लिंक रोड नंबर-1, 2 और 3, 11 नंबर स्टॉप, बाबड़िया कला, बाग सेवनिया, मिसरोद, रानी कमलापति क्षेत्र, एमपी नगर जोन-1, न्यू अदालत, जहांगीराबाद, रेतघाट, रवींद्र भवन, मिंटो हॉल, रायसेन रोड, अप्सरा टॉकीज, प्रभात चौराहा, मंडी चौराहा, अशोका गार्डन, पुष्पा नगर, आरिफ नगर और ईदगाह हिल्स सहित कई स्थानों पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ईदगाह हिल्स क्षेत्र से अवैध स्लैब हटाया गया। प्रियंका नगर में गणेश मंदिर के पीछे लगाए गए किचन गार्डन की अवैध जाली हटाई गई। अमर विहार और पुष्पा नगर से अवैध चबूतरे तोड़े गए, वहीं बंजारी सर्विस रोड से सड़क किनारे रखी बांस-बल्ली हटवाई गई। मंदाकिनी क्षेत्र से अवैध छप्पर हटाया गया और मिसरोद रोड पर यातायात में बाधा बन रहे एक चार पहिया वाहन को भी हटाया गया।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करते हुए निगम अमले ने आरिफ नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क के बीच आ रहे एक मकान को भी हटाया।

नगर निगम ने कहा है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक मार्गों तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती रहेगी।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। माता पक्ष से विशेष लाभ। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। शुभांक-2-4-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़