हनोई, 14 जुलाई।
वियतनाम के फु कुओक द्वीप के पास हुए भीषण स्पीडबोट हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के पार्थिव शरीर स्वदेश पहुंच गए हैं। भारतीय दूतावास ने बताया कि ये मॉर्टल रिमेंस वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या VN 979 से हो ची मिन्ह सिटी से रवाना होकर मुंबई पहुंचे।
आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु की राज्य सरकारें अब इन शवों को उनके पैतृक स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगी। भारतीय दूतावास ने इस कठिन समय में वियतनामी अधिकारियों और सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
पिछले शुक्रवार को हुई इस दुर्घटना में 32 भारतीय पर्यटकों और चार स्थानीय क्रू मेंबर्स को ले जा रही बोट समुद्र में पलट गई थी। हादसे में 15 लोगों की जान चली गई, वहीं 16 जीवित बचे लोग भारत लौट चुके हैं और एक पर्यटक अभी भी वियतनाम के अस्पताल में भर्ती है।
















