Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
14 Jul, 2026

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में आई 40 मीटर लंबी दरार, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना के निर्माणाधीन हिस्से में 40 मीटर लंबी दरार मिलने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

भागलपुर, 14 जुलाई।

लगभग चार हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गई है। भागलपुर जिले के गनगनिया के पास निर्माणाधीन सड़क की डाउन लाइन में 40 मीटर लंबी और दो इंच चौड़ी दरार उभर आई है, जिसने निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब इस परियोजना की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। दो वर्ष पूर्व जुलाई 2024 में इसी सड़क के कई हिस्सों में धंसाव हुआ था, जिसे उस समय निर्माण एजेंसी ने चूहों द्वारा मिट्टी खोदे जाने का अजीबोगरीब तर्क देकर टाल दिया था। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दलील को खारिज कर दिया था।

अब गनगनिया के पास मिली नई दरार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हिला दिया है। प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। परियोजना निदेशक मनीष कुमार का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह सबग्रेड वर्क में समस्या लग रही है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में कोई बड़ी तकनीकी खामी पाई जाती है, तो केवल लीपापोती नहीं होगी। उस हिस्से को पूरी तरह से तोड़कर दोबारा नए सिरे से तैयार किया जाएगा। व्यापारिक और औद्योगिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस फोरलेन परियोजना में बार-बार आ रही ऐसी बाधाएं निर्माण मानकों की निगरानी पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़