अपराध
14 Jul, 2026

20 लाख की चरस के साथ चार कथित तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में करीब 20 लाख रुपये मूल्य की चरस के साथ चार कथित मादक तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

फिरोजाबाद, 14 जुलाई।

फिरोजाबाद में थाना रसूलपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में चार कथित मादक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की 6 किलो 781 ग्राम चरस बरामद की है। प्रारंभिक जांच में आरोपितों के तार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, थाना रसूलपुर प्रभारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार को गश्त पर थे। इसी दौरान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर बिहार से चरस लेकर फिरोजाबाद आ रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों ने अपनी पहचान बेगूसराय निवासी बबलू कुमार, बेगूसराय निवासी अरविंद साहनी, समस्तीपुर निवासी विजय कुमार तथा आगरा निवासी मनोज कुमार के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6 किलो 781 ग्राम चरस बरामद की गई।

थाना प्रभारी के अनुसार, बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे बिहार से अवैध मादक पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा सहित विभिन्न जिलों में थोक और फुटकर स्तर पर उसकी आपूर्ति करते थे।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। माता पक्ष से विशेष लाभ। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। शुभांक-2-4-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़