अपराध
14 Jul, 2026

नकली करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 700 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा और 4,110 रुपये की वास्तविक नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ, 14 जुलाई।

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में नकली करेंसी के अवैध कारोबार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 700 रुपये के नकली भारतीय नोट और 4,110 रुपये की वास्तविक भारतीय मुद्रा बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि दुबग्गा थाना पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा के कारोबार में संलिप्त वांछित आरोपित ठाकुरगंज निवासी सुधीर यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये का एक और 100 रुपये के दो नकली नोट, कुल 700 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इसके अलावा नकली नोटों के कथित उपयोग से प्राप्त 4,110 रुपये की वास्तविक भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह नकली भारतीय मुद्रा को विभिन्न स्थानों पर कम कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराता था। आरोपित ने यह भी कहा कि अवसर मिलने पर वह बाजार, दुकानों और शराब की दुकानों सहित अन्य स्थानों पर नकली नोटों को असली मुद्रा के रूप में चलाता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपित ने पूछताछ में यह भी बताया कि नकली नोटों के प्रचलन से प्राप्त धनराशि से वह अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। पूछताछ के आधार पर बरामद 4,110 रुपये की वास्तविक भारतीय मुद्रा को भी नियमानुसार जब्त कर सुरक्षित कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। माता पक्ष से विशेष लाभ। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। शुभांक-2-4-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़