Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

टॉप न्यूज़
14 Jul, 2026

यूनेस्को मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी दार्जिलिंग टॉय ट्रेन

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन दक्षिण कोरिया में आयोजित यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट मैनेजर्स फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी ऐतिहासिक विरासत और संरक्षण मॉडल प्रस्तुत करेगी।

सिलीगुड़ी, 14 जुलाई।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की ऐतिहासिक टॉय ट्रेन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। डीएचआर को दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित होने वाले यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट मैनेजर्स फोरम में भाग लेने का अवसर मिला है।

16 जुलाई से शुरू होने वाला यह आठ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 21 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ आयोजित होगा। इस मंच पर भारत की ओर से दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे अपनी ऐतिहासिक विरासत और संरक्षण के अनुभव साझा करेगा।

डीएचआर के निदेशक ऋषभ चौधरी इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली से दक्षिण कोरिया रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मंच पर दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन को एक ‘लिविंग हेरिटेज’ के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है, जब डीएचआर इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

सम्मेलन में यह भी प्रस्तुत किया जाएगा कि समतल क्षेत्र से पर्वतीय इलाकों तक का अनूठा सफर तय करने वाली यह ऐतिहासिक रेल सेवा वर्षों से पर्यटकों को आकर्षित करती रही है और दार्जिलिंग की संस्कृति के साथ इसका गहरा जुड़ाव है।

बैठक के दौरान दुनिया के विभिन्न देशों के विरासत स्थलों के संरक्षण और उनके आधुनिकीकरण से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

डीएचआर के अधिकारियों का कहना है कि इस सम्मेलन से प्राप्त अनुभवों का उपयोग टॉय ट्रेन की सेवाओं और उसके बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने में किया जाएगा।

इसके अलावा प्रतिनिधियों को कई अंतरराष्ट्रीय विरासत स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, ताकि वहां के अनुभवों और बेहतर प्रबंधन प्रणालियों से सीख लेकर दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन का आधुनिकीकरण किया जा सके, साथ ही उसकी ऐतिहासिक पहचान भी सुरक्षित रखी जा सके।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़