अपराध
14 Jul, 2026

हरिद्वार में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म, जांच शुरू

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार, 14 जुलाई।

हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के पथरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 13 जुलाई की शाम अपने परिचित युवक के साथ बाइक से काठा पीर दरगाह की ओर जा रही थी। आरोप है कि पथरी थाना क्षेत्र के खेतों के पास पहले से मौजूद छह युवकों ने दोनों को रोक लिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपितों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद किशोरी को जबरन खेतों की ओर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपितों के बीच उसे रातभर बंधक बनाकर रखने को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान मिले मौके का फायदा उठाकर वह उनके चंगुल से निकलने में सफल रही। बदहवास हालत में वह खेतों के रास्ते एक घर तक पहुंची, जहां एक महिला ने उसकी मदद की और उसे कपड़े उपलब्ध कराए। बाद में ग्रामीणों की सहायता से परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत पथरी थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पथरी थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है तथा रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। माता पक्ष से विशेष लाभ। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। शुभांक-2-4-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़