अपराध
15 Jul, 2026

कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कठुआ के कालीबाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक कार से 86 क्वार्टर अवैध व्हिस्की बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कठुआ, 15 जुलाई।

नशा विरोधी अभियान के तहत कठुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कालीबाड़ी इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि संदेह होने पर जेके08पी-1372 नंबर की गाड़ी की तलाशी ली गई। वाहन के भीतर से व्हिस्की के 86 क्वार्टर बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी उपदेश शर्मा पटियारी जंगलोटे का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 48(ए) के तहत कठुआ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी ज़ब्त कर लिया गया है।

एसएसपी मोहिता शर्मा ने सख्त लहजे में कहा कि नशामुक्त अभियान के तहत अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस तस्करी नेटवर्क के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़