Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तर प्रदेश
15 Jul, 2026

मीरजापुर में गंगा में सीवर गिरने से ग्रामीण नाराज, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर के 22 गांवों के ग्रामीणों ने महेवा घाट पर गंगा में सीवर का गंदा पानी गिरने के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

मीरजापुर, 15 जुलाई।

गंगा में शहर का सीवर गिराए जाने से नाराज 22 गांवों के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा और गंगा प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि महेवा घाट पर शहर का गंदा पानी सीधे गंगा में गिरने से स्थिति भयावह हो गई है। यहाँ फैल रही दुर्गंध और दूषित पानी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है और धार्मिक आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर श्रद्धालुओं की आवाजाही भी घट गई है।

गंगा किनारे बसे इन 22 गांवों की आबादी अपनी दैनिक जरूरतों और पशुओं के लिए नदी के जल पर ही निर्भर है। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण से क्षेत्र में गंभीर जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

ज्ञापन के जरिए प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि सीवर का गिरना बंद नहीं हुआ, तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल गुणवत्ता की जांच करवाकर इसे रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़