जम्मू और कश्मीर
15 Jul, 2026

अमरनाथ यात्रा: सीआईएसएफ डीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षाबलों के साथ की बैठक

सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने जम्मू में अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

जम्मू, 15 जुलाई।

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद बनाने के लिए सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने जम्मू का दौरा किया। उन्होंने भगवती नगर स्थित यात्री निवास बेस कैंप और संयुक्त पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित कई संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान उन्होंने मेडिकल रिस्पॉन्स सिस्टम, अग्निशमन तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए मौजूद लॉजिस्टिक्स का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों और तीर्थयात्रियों से मिलकर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की पड़ताल की और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

सीआईएसएफ प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और आपसी समन्वय को यात्रा की सफलता के लिए अनिवार्य बताया।

सुरक्षा बलों की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्होंने यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध रूप से संपन्न कराने पर भरोसा जताया। उल्लेखनीय है कि 57 दिनों तक चलने वाली यह सालाना यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होगी, जिसमें अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़