Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
16 Jul, 2026

एएफएचक्यू कैडर कर्मचारियों का 29 जुलाई को प्रदर्शन, कैडर समीक्षा में अनदेखी का आरोप

एएफएचक्यू कैडर के कर्मचारी अपनी पदोन्नति और भर्ती कोटे संबंधी लंबित मांगों को लेकर 29 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

नई दिल्ली, 16 जुलाई।

रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले एएफएचक्यू कैडर के कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर उतरने को तैयार है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के नेतृत्व में ग्रुप 'बी' और 'सी' के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर आगामी 29 जुलाई को दिल्ली के डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।

कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा की जा रही कैडर समीक्षा में निचले ग्रेड के कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि संयुक्त परामर्शदात्री तंत्र (जेसीएम) की बैठकों में मिले आश्वासन के बावजूद प्रशासन ने अब तक पारदर्शिता नहीं बरती है और न ही कर्मचारियों से विचार-विमर्श किया है।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में सेक्शन ऑफिसर ग्रेड में सीधी भर्ती कोटा 50 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करना और एएसओ से एसओ पदोन्नति की धीमी प्रक्रिया को तेज करना शामिल है। साथ ही, मल्टी टास्किंग स्टाफ की 15 वर्षों से रुकी पहली पदोन्नति को लागू करने की मांग भी जोर-शोर से उठाई जा रही है।

बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. दीपेंद्र चाहर ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन को बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी समस्याएं हल नहीं हुई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि यह आंदोलन पूरी तरह अनुशासित रहेगा और इससे सरकारी कामकाज में कोई बाधा नहीं आएगी। उनका एकमात्र उद्देश्य उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर कर्मचारियों को न्याय दिलाना है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़