नई दिल्ली, 16 जुलाई।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में अचानक बड़ा उछाल देखा गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में सोने की कीमतों में 720 रुपये से लेकर 790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, चेन्नई में कीमतों में 320 रुपये से 340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब देश भर में 24 कैरेट सोना 1,43,580 रुपये से 1,43,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,610 रुपये से 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में बिक रहा है।
राहत की बात यह है कि चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। पिछले चार दिनों से चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के पुराने स्तर पर ही स्थिर है।
प्रमुख महानगरों की बात करें तो दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,43,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,43,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,43,630 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में कीमतें सबसे अधिक 24 कैरेट के लिए 1,43,790 रुपये और 22 कैरेट के लिए 1,31,810 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई हैं।













