नेपाल
16 Jul, 2026

कतर के अमीर से मिले नेपाल के उपराष्ट्रपति, पूर्व अमीर के निधन पर जताई संवेदना

नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने दोहा में कतर के अमीर से मुलाकात कर पूर्व अमीर के निधन पर दुख व्यक्त किया।

काठमांडू, 16 जुलाई।

नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने दोहा में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट की है। यह उच्चस्तरीय मुलाकात दोहा स्थित लुसैल पैलेस में संपन्न हुई।

उपराष्ट्रपति यादव कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद शोक व्यक्त करने के लिए दोहा पहुंचे हैं। उन्होंने नेपाल सरकार और नेपाली जनता की ओर से शाही परिवार तथा कतर के नागरिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रेषित की हैं। इस कठिन समय में उन्होंने कतर के लोगों के लिए धैर्य और मजबूती की कामना की।

इस भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति ने कतर के अमीर को नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल द्वारा भेजा गया विशेष शोक संदेश सौंपा। इस दौरान बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी शामिल रहे।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़