शिक्षा
17 Jul, 2026

NEET UG 2026 री-परीक्षा का रिजल्ट जारी, 11 लाख छात्र सफल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के परिणाम घोषित करने के साथ ही 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों के सफल होने की जानकारी दी गई है।

नई दिल्ली, 17 जुलाई।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की री-परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

इस परीक्षा में शामिल हुए करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा का आयोजन देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों पर संपन्न हुआ था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए क्वालीफाई हो गए हैं। सभी विद्यार्थी अपनी स्कोरकार्ड वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परिणामों की घोषणा तय समय पर की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मेडिकल प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया को समय पर पूरा करना है ताकि छात्रों का शैक्षणिक कैलेंडर बाधित न हो।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़