नई दिल्ली, 17 जुलाई।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। आज के शुरुआती सत्र में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश शहरों में सोने के दाम 270 रुपये से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुए हैं, वहीं चेन्नई में यह गिरावट 320 से 350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रही है। दूसरी ओर, चांदी की चमक आज भी स्थिर बनी हुई है और इसके भावों में लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कीमतों में नरमी के बाद देश के विभिन्न बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,43,280 रुपये से 1,43,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार 22 कैरेट सोने के दाम 1,31,340 रुपये से 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बने हुए हैं। दिल्ली में चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,430 रुपये और 22 कैरेट 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,280 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,43,330 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,43,450 रुपये और 22 कैरेट 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर उपलब्ध है। जयपुर और लखनऊ में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,430 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।













