शेयर बाज़ार
17 Jul, 2026

भारतीय सूचकांकों की मजबूत चाल: शुरुआती कारोबार में निवेशकों की लिवाली से बाजार गुलजार

भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार रिकवरी करते हुए बढ़त दर्ज की है।

नई दिल्ली, 17 जुलाई।

भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह कारोबार की शुरुआत काफी उत्साहजनक रही। हालांकि शुरुआती मिनटों में बिकवाली का दबाव देखा गया, लेकिन निवेशकों की सक्रियता ने बाजार की चाल बदल दी और सूचकांकों ने तेज रफ्तार पकड़ ली। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 0.76 फीसदी और निफ्टी 0.62 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार करते देखे गए।

बाजार की चाल का विश्लेषण करें तो जियो फाइनेंशियल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी और टीसीएस के शेयरों में जबरदस्त लिवाली देखी गई, जो 3.73 प्रतिशत से 1.62 प्रतिशत तक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके उलट विप्रो, सिप्ला, हिंडाल्को, डॉ रेड्डीज और सन फार्मा के शेयरों में 1.59 प्रतिशत से 0.33 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

कुल बाजार का हाल देखें तो 2,685 शेयरों में हलचल रही। इनमें 917 शेयर हरे निशान में तो 1,768 शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर बढ़त पर रहे, वहीं 11 शेयरों में सुस्ती देखी गई। निफ्टी के 50 में से 33 शेयर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे थे, तो 17 शेयरों को बिकवाली का सामना करना पड़ा।

सेंसेक्स ने आज सुबह 77,370.77 के स्तर पर शुरुआत की थी, जो एक मामूली गिरावट के बाद तेजी से बढ़कर 10 बजे तक 583.51 अंक की उछाल के साथ 77,770.38 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी शुरुआत में 24,127.60 पर खुला और बिकवाली के बाद रिकवरी करते हुए 149.45 अंक की तेजी के साथ 24,222.20 के स्तर पर कारोबार करता रहा। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 77,186.87 पर और निफ्टी 24,072.75 पर बंद हुए थे।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़