सरकार व नीतियाँ
17 Jul, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू का तीन देशों का दौरा, मोल्दोवा, मैसेडोनिया और रोमानिया जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जुलाई से मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी जिससे पूर्वी यूरोप के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

नई दिल्ली, 17 जुलाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जुलाई से तीन देशों की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगी। वे मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया के दौरे पर रहेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इन देशों में पहली यात्रा है, जो भारत के पूर्वी यूरोपीय राष्ट्रों के साथ संबंधों को मजबूती देने का प्रयास है।

यात्रा का पहला चरण 20 जुलाई को मोल्दोवा से शुरू होगा, जहां वे राष्ट्रपति माइया संधू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। वे मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसू से मिलेंगी और इंडिया-मोल्दोवा फ्रेंडशिप ग्रुप के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगी। साथ ही, वे एक बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगी और वहां के भारतीय समुदाय से संवाद करेंगी।

इसके बाद, 21 जुलाई को वे उत्तर मैसेडोनिया पहुंचेंगी। यहाँ वे राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दाव्कोवा और प्रधानमंत्री क्रिस्टिजन मिकोस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगी। वे वहां की असेंबली को संबोधित करने के अलावा इंडिया-नार्थ मैसेडोनिया बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगी।

यात्रा के अंतिम चरण में वे 23 जुलाई से रोमानिया का दौरा करेंगी। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे राष्ट्रपति निकूसोर डान, अंतरिम प्रधानमंत्री इली बोजोलान और सीनेट के अध्यक्ष मिर्सिया अब्रुडियन सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। वे चैंबर ऑफ डेप्युटीज के प्रमुख और भारत-रोमानिया फ्रेंडशिप ग्रुप के सदस्यों से भी मिलेंगी और बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगी।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़