नई दिल्ली, 17 जुलाई।
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए महानिदेशालय ने एक सख्त निर्देश जारी किया है। इसके तहत जहाज मालिकों और प्रबंधन कंपनियों से कहा गया है कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर फिलहाल भारतीय नाविकों की नियुक्ति न करें।
यह कदम इलाके में सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। हाल के दिनों में व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों की घटनाओं ने समुद्री मार्ग की जोखिमों को बढ़ा दिया है, जिससे चालक दल की जान को खतरा पैदा हो गया है।
प्रशासन का कहना है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और उनका कल्याण ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब तक अगले आदेश नहीं आते, तब तक इन जहाजों पर भारतीय कर्मियों को भेजने से बचने के लिए कहा गया है।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए नाविकों और जहाजों को तत्काल डीजी कम्युनिकेशन सेंटर या भारतीय नौसेना के इनफार्मेशन फ्यूजन सेंटर से संपर्क करने का परामर्श दिया गया है।












