शेयर बाज़ार
16 Jul, 2026

घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी मजबूती

भारतीय शेयर बाजार में आज सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला जारी है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 16 जुलाई।

भारतीय शेयर बाजार की आज सुबह की शुरुआत सकारात्मक संकेत के साथ हुई है। निवेशकों की लिवाली के चलते शुरुआती सत्र में बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई है। बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, इसके बावजूद सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में टिके रहने में सफल रहे हैं। कारोबार के पहले एक घंटे में सेंसेक्स और निफ्टी क्रमशः 0.26 प्रतिशत और 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते देखे गए।

दिग्गज कंपनियों के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो एचसीएल टेक्नोलॉजी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, विप्रो और मारुति सुजुकी के शेयरों में 1.41 से 2.38 प्रतिशत तक का उछाल आया है। इसके विपरीत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फिनसर्व, जियो फाइनेंशियल और एक्सिस बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा, जिससे इनमें 0.43 से 2.57 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार का कुल रुख देखें तो 2,731 शेयरों में सक्रियता रही, जिनमें 1,409 शेयर बढ़त बनाने में कामयाब रहे, साथ ही 1,322 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में दिखे।

सेंसेक्स ने आज सुबह 202.99 अंक की छलांग लगाते हुए 77,388.42 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। सत्र के दौरान सूचकांक ने 77,514.30 का ऊपरी स्तर छुआ, वहीं दबाव में यह 77,276.52 के निचले स्तर तक भी गिरा। सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 201.32 अंक चढ़कर 77,386.75 पर स्थिर था। इसी तरह निफ्टी ने 63.60 अंक की मजबूती के साथ 24,142.10 पर कारोबार शुरू किया। उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी ने 24,167.40 का उच्च स्तर और 24,097.05 का निम्न स्तर छुआ, जिसके बाद यह 24,132.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। ज्ञात हो कि पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 77,185.43 पर और निफ्टी 24,078.50 पर बंद हुए थे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़