शेयर बाज़ार
16 Jul, 2026

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में दिखा उतार-चढ़ाव

अमेरिकी बाजारों की मजबूती के विपरीत आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है, जहाँ कुछ प्रमुख सूचकांक बढ़त पर हैं तो कुछ गिरावट का सामना कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 16 जुलाई।

आज ग्लोबल मार्केट से काफी मिले-जुले संकेत सामने आ रहे हैं। अमेरिकी बाजारों ने बीते सत्र में शानदार मजबूती के साथ कारोबार का समापन किया है, जिसके चलते डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज सुबह सकारात्मक रुख देखा जा रहा है। हालांकि, दूसरी ओर यूरोपीय बाजारों का प्रदर्शन बीते सत्र में दबाव में रहा है। एशियाई बाजारों की तस्वीर भी आज मिली-जुली बनी हुई है, जहाँ कुछ प्रमुख सूचकांकों में बढ़त है तो कुछ गिरावट का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका में महंगाई से जुड़ी राहत की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। वहां डाउ जॉन्स 150.91 अंक यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 52,659.18 पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 ने 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,572.40 के स्तर को छुआ, वहीं नैस्डेक भी 0.61 प्रतिशत उछलकर 26,266.75 पर जा पहुंचा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.07 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 52,697.98 के आसपास कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजारों की बात करें तो पिछला सत्र उनके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। एफटीएसई 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,515.92 पर और डीएएक्स 0.59 प्रतिशत फिसलकर 24,999.53 पर थमा। हालांकि, सत्र के अंत में खरीदारी के जोर से सीएसी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,382.43 पर बंद होने में सफल रहा।

एशियाई क्षेत्र में आज निक्केई 2.26 प्रतिशत टूटकर 67,195 पर और शंघाई कंपोजिट 0.82 प्रतिशत गिरकर 3,923.20 पर कारोबार कर रहे हैं। कोस्पी इंडेक्स में भारी बिकवाली का दबाव है, जिससे यह 5.74 प्रतिशत लुढ़क कर 6,866.14 पर आ गया है। स्ट्रेट्स टाइम्स भी 0.53 प्रतिशत फिसलकर 5,530.48 पर है। इसके उलट, गिफ्ट निफ्टी 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,145 पर, सेट कंपोजिट 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,637.17 पर और हैंग सेंग 1.88 प्रतिशत उछलकर 25,155 पर मजबूती से ट्रेड कर रहे हैं। जकार्ता कंपोजिट और ताईवान वेटेड इंडेक्स में भी बढ़त बनी हुई है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़