हरियाणा
16 Jul, 2026

गुरुग्राम में डंपर ने डिलीवरी बॉय को कुचला, आक्रोशित साथियों का हाईवे पर हंगामा

गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई, जिसके विरोध में साथियों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया।

गुरुग्राम, 16 जुलाई।

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर खेड़की दौला टोल के नजदीक आज सुबह एक भयावह सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डंपर ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी 26 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से शहर में काम कर रहा था।

घटना के बाद मौके पर तनाव व्याप्त हो गया। आक्रोशित साथियों ने सडक़ पर उतरकर जमकर हंगामा किया और हाईवे जाम कर दिया। इससे एनएच-48 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लगभग चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण शहर की होम डिलीवरी सेवा पूरी तरह बाधित रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार गाड़ी ने अनिल की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और टायर के नीचे आ गया। टक्कर के बाद चालक फरार हो गया। गुस्साए राइडर्स का आरोप था कि एंबुलेंस और पुलिस समय पर नहीं पहुंची, जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है और उस पर हिट एंड रन सहित लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़