पश्चिम बंगाल
16 Jul, 2026

हावड़ा: स्कूल छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या, गुस्से में भीड़ ने आरोपी को पीटा

हावड़ा के आंदुल इलाके में प्रेम प्रसंग के चलते एक दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।

हावड़ा, 16 जुलाई।

जिले के आंदुल इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं कक्षा की एक छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। खटीर बाजार-चांदनीबागान क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर ही आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय आरोपी समीर दास और पीड़िता के बीच जान-पहचान थी और पिछले कुछ समय से दोनों के बीच रिश्तों को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम सड़क पर किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद समीर ने अचानक चाकू निकालकर छात्रा पर कई वार किए। आसपास के लोग तुरंत लड़की को हावड़ा जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

आरोपी समीर मूल रूप से बीरभूम जिले का रहने वाला है और स्थानीय जालान कॉम्प्लेक्स में काम करता था। भीड़ द्वारा की गई पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उसे डोमजुड़ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी ताकि घटना के कारणों का सटीक पता चल सके। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़