छत्तीसगढ़
16 Jul, 2026

बलौदाबाजार: मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

मानसून के दौरान फैलने वाली बीमारियों के प्रति स्वास्थ्य विभाग ने बलौदाबाजार में अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को स्वच्छता और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बलौदाबाजार, 16 जुलाई।

मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश और नमी के कारण डेंगू, मलेरिया, डायरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्राम पंचायतों के साथ संवाद का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। जिला संपर्क केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को इन रोगों से बचाव के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

आईडीएसपी नोडल अधिकारी डॉ. नवदीप बांधे ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि जलजनित रोगों से बचने के लिए पानी उबालकर या फिल्टर कर ही पिएं। साथ ही खाने की शुद्धता और हाथ धोने की आदत को अनिवार्य बनाएं। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि यह मच्छरों का प्रजनन स्थल बनता है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा ने किसी भी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट कहना है कि यदि किसी को भी बीमारी के लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए तत्काल उपचार करवाएं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़