हरियाणा
16 Jul, 2026

गुरुग्राम: कार में पार्टी के दौरान दोस्त को लगी गोली, युवक की मौत

गुरुग्राम के बहरामपुर में पार्टी के लिए निकले दो दोस्तों की कार में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई।

गुरुग्राम, 16 जुलाई।

सेक्टर-65 थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में बुधवार की देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। कार में सवार दो दोस्तों के बीच पार्टी के दौरान चली गोली ने 28 वर्षीय आकाश की जान ले ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

मृतक आकाश बदरपुर का रहने वाला था और अपने मित्र लक्की से मिलने आया था। दोनों दोस्त कार में सवार होकर पार्टी के लिए निकले थे, लेकिन सफर के दौरान लक्की के पास मौजूद उसके पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली सीधे आकाश के सिर में लगी, जिससे वह कार में ही अचेत हो गया।

लक्की उसे आनन-फानन में सेक्टर-57 स्थित मेरिंगो अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लक्की को हिरासत में ले लिया है और घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर को जब्त कर लिया है।

पुलिस जांच में अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि लक्की हथियार लेकर कार में किस उद्देश्य से निकला था और क्या वह रिवाल्वर से छेड़छाड़ कर रहा था।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़