हरियाणा
16 Jul, 2026

रेवाड़ी: खराब राशन बांटने के आरोप में तीन राशन डिपो सस्पेंड

रेवाड़ी में बारिश से भीगे हुए खराब अनाज को सुखाकर वितरित करने के आरोप में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन राशन डिपो की सप्लाई निलंबित कर दी है।

रेवाड़ी, 16 जुलाई।

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अनियमितताओं के आरोपों में तीन राशन डिपो की सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई वार्ड नंबर-25, नई आबादी और छिपटवाड़ा के डिपो संचालकों के खिलाफ की गई है। इन डिपो पर भीगा हुआ गेहूं और चीनी सुखाकर लाभार्थियों में बांटने का गंभीर आरोप है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर राशन का एक वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने शिकायत की थी कि बारिश में भीगने के कारण अनाज सड़ चुका है और उससे दुर्गंध आ रही है, फिर भी इसे वितरित करने की तैयारी थी।

जांच कमेटी की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि भारी बारिश से छत के टपकने के कारण अंबेडकर चौपाल में रखा गेहूं और चीनी के कट्टे भीग गए थे। खराब हो चुके अनाज को नष्ट करने के बजाय उसे सुखाकर स्टॉक में मिलाने की कोशिश की जा रही थी।

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि राशन की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल तीनों डिपो की सप्लाई निलंबित कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़