कोलकाता, 16 जुलाई।
भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर देश भर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे भारत की गौरवशाली आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री ने प्रभु जगन्नाथ से देशवासियों के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा की परंपराएं सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं, जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रही हैं।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा को नमन करते हुए सभी के जीवन में शांति की कामना की। उन्होंने देश और मानवता के कल्याण के लिए प्रभु से आशीर्वाद मांगा और "जय जगन्नाथ" के उद्घोष के साथ शुभकामनाएं दीं।
उधर, भाजपा नेता दिलीप घोष ने नदिया जिले के मायापुर स्थित इस्कॉन मुख्यालय में अपनी मां और पत्नी के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में गोपूजन और गोसेवा के साथ ही यज्ञ में भी भाग लिया। उन्होंने इस्कॉन की रथयात्रा में शामिल होकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।













