बॉलीवुड
16 Jul, 2026

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर 24 जुलाई को होगा रिलीज, सीबीएफसी से मिला 'यू' सर्टिफिकेट

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर को सीबीएफसी ने मंजूरी दे दी है और यह 24 जुलाई 2026 को दर्शकों के सामने आएगा।

मुंबई, 16 जुलाई।

रणबीर कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म रामायण: पार्ट 1 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस भव्य फिल्म के ट्रेलर को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए राहत की खबर यह है कि इसे 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

सीबीएफसी द्वारा इस ट्रेलर को 'यू' प्रमाणपत्र दिया गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक, इसके दो संस्करण तैयार किए गए हैं, जिनमें से एक 4 मिनट 15 सेकंड और दूसरा 4 मिनट लंबा है। दोनों ही प्रविष्टियां 'रामायण 3डी' के नाम से दर्ज हैं। आम तौर पर फिल्मों के ट्रेलर की अवधि इतनी लंबी नहीं होती, लेकिन इस फिल्म के मामले में ट्रेलर की यह लंबाई दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिल्म का पहला टीजर पिछले साल जुलाई में सामने आया था, वहीं हनुमान जयंती के मौके पर जारी दूसरे टीजर ने रणबीर कपूर के श्रीराम स्वरूप की झलक दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अब सभी की निगाहें ट्रेलर पर टिकी हैं, जिससे फिल्म की कहानी और इसके विशाल कैनवास की स्पष्ट झलक मिलेगी।

यह फिल्म दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी परियोजनाओं में गिनी जाने वाली इस फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों में भारी उत्साह है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़